Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सहकर्मी शिक्षक उन्हें अंचलाधिकारी के सरकारी वाहन से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के अनुसार प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे अस्पताल

उधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे और अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा का घेराव कर जमकर विरोध जताया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुलिन बिहारी कुईला ने आरोप लगाया कि पिछले 3-4 महीनों से शिक्षकों से लगातार एसआईआर का काम कराया जा रहा है, जिससे उन पर अत्यधिक मानसिक दबाव था । वहीं दूसरी ओर, सीओ राजाराम सिंह मुंडा ने किसी भी प्रकार के दबाव से इनकार करते हुए कहा कि सभी शिक्षक आपसी समन्वय से सामान्य रूप से कार्य कर रहे थे।

शिक्षक संघ ने उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव भारती को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को उचित और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

शिक्षक की निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

घटना के बाद पुरनापानी पंचायत भवन में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई और एसआईआर कार्य स्थगित कर दिया गया। वहीं मृतक शिक्षक अपने पीछे पत्नी कृष्णा माईती और दो बेटियों (लिशा एवं श्रेया) को छोड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time