Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा कार्यक्रम, दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, हियरिंग मशीन, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न प्रकार की सहायता सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद दिव्यांगजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में उनके कार्य और समर्पण का निरंतर विस्तार हुआ है और वे देशहित में लगातार काम कर रहे हैं।

रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सराहनीय पहल है। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने से उन्हें दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एके लाल तथा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हेल्प क्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन कुलवंत सिंह बंटी और अध्यक्ष बीके शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

पूर्व सीएम ने अस्पताल का भी किया निरीक्षण

सेवा कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल के चिल्ड्रेन ओपीडी, सामान्य ओपीडी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल के कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ली।

रघुवर दास ने इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी ली।

सेवा कार्यक्रम के माध्यम से जहां दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपकरण उपलब्ध कराए गए, वहीं सदर अस्पताल के निरीक्षण के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नरेंद्र मोदी विचार मंच ने गोलमुरी में गरीब मजदूरों के बीच मिठाई बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से गोलमुरी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान…

Spread the love

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time