Kharagpur : विवेक एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला का पैर फिसला,  ट्रेन के साथ घिसटती महिला को आरपीएप जवान ने सुरक्षित बचाया

खड़गपुर : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती विवेक एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन के साथ घिसटने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने जान की परवाह किए बिना दौड़कर उसे खींच लिया और सुरक्षित बचा लिया।

घटना शाम करीब 6:10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर सात की है। ट्रेन संख्या 22852 डाउन विवेक एक्सप्रेस रवाना हो रही थी। इसी दौरान आरपीएफ पोस्ट खड़गपुर के कांस्टेबल कमलेश कुमार यादव की नजर ए-1 कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला पर पड़ी। ट्रेन गति पकड़ चुकी थी और महिला चलती ट्रेन में चढ़ नहीं सकी।

संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और ट्रेन के साथ घिसटते हुए प्लेटफॉर्म के किनारे की ओर जाने लगी। खतरा भांपते ही कमलेश कुमार यादव दौड़े और महिला को पकड़कर पूरी ताकत से ट्रेन से दूर खींच लिया। कुछ ही क्षणों की देरी महिला के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

महिला को घटना में मामूली खरोंचें आईं। उसने चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवेक एक्सप्रेस करीब 6:10 बजे खड़गपुर से रवाना हो गई। आरपीएफ जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित जानलेवा हादसा टल गया। घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है।

इसे भी पढें : Jhargram : विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन, ICDS एवं POSH एक्ट की दी गई जानकारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time