झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों, आंगनबाड़ी (ICDS) कर्मियों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को POSH एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण कानून) और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
शिविर में झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश रीहा त्रिवेदी, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रुति सिंह, जिला अदालत के अधिवक्ता शुभाशीष द्विवेदी और उत्तम बेज ने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध न्यायिक सहायता के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
इस दौरान बिनपुर थाना के आईसी प्रशांत दास और एसआई बादल पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी शिकायतों से संबंधित प्रक्रियाओं को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में विवेकानंद मेमोरियल इंस्टीट्यूशन के सचिव सुब्रत मंडल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अनुपम सिंह और मोहित बेज भी उपस्थित थे। शिविर का उद्देश्य महिलाओं और कामकाजी वर्ग को उनके कानूनी अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,236 मामलों का निपटारा, 88.13 लाख की हुई वसूली
There is no ads to display, Please add some

















































