झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झाड़ग्राम जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाड़ग्राम के सावित्री मंदिर में प्रधानमंत्री की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की गई। पूजा में झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साऊ,रिमिझिम सिंह समेत भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता लालपाड़-सफेद साड़ी पहनकर मंदिर पहुंचीं और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। मौके पर आदिवासी नृत्य के माध्यम से भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में झाड़ग्राम जिले के विभिन्न हिस्सों में दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद अन्य सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम होंगे।
जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और विभिन्न सरकारी संस्थानों में शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने की भी योजना है। इसके अलावा जिले के प्रमुख इलाकों में छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की जाएंगी।
गोपिबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र के चाड़दा काली मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां 1,000 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक
There is no ads to display, Please add some

















































