झाड़ग्राम : जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,236 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निस्तारण के दौरान विभिन्न मदों में कुल 88 लाख 13 हजार 815 रुपये की वसूली हुई। लोक अदालत का उद्घाटन झाड़ग्राम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सरोजित मजूमदार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा न्यायाधीश रिहा त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसके लिए जिला अदालत परिसर में कुल सात बेंच गठित की गई थीं। इन बेंचों के समक्ष कुल 2,983 मामले सूचीबद्ध थे, जिनमें से 1,236 मामलों का निपटारा किया गया।
लोक अदालत में बैंक ऋण बकाया, वित्तीय संस्थानों के प्री-लिटिगेशन मामले, न्यायालय में लंबित बकाया, बिजली विभाग से जुड़े मामले, बीएसएनएल बिल, जीआर, एनजीआर समेत विभिन्न श्रेणियों के मामलों पर सुनवाई हुई। इन मामलों के निपटारे से कुल 88,13,815 रुपये की राशि वसूल की गई।
सातों बेंचों में जिला अदालत के छह न्यायाधीशों के अलावा एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश, अधिवक्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स मौजूद रहे। दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर मामलों का निपटारा किया गया।
लोक अदालत का उद्देश्य लंबित विवादों का त्वरित और शांतिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और आपसी सहमति से विवादों का समाधान संभव होता है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व
There is no ads to display, Please add some


















































