Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन 14 को, 30 सितंबर तक शहरवासी मेले का ले सकेंगे आनंद, 

बाला गणपति बिलास का इस बार 108 वाँ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव

जमशेदपुर : शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर, सोमवार को प्रातः 9:30 बजे कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन मुंडा तथा सम्मानित अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, आरके सिन्हा, विनोद सिंह, एनवीआर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। संस्था के ट्रस्टी बी. अप्पलानंद, बी. बापूजी, ए. वेंकट अप्पा राव, एम. कनक राव, वी. आनंद राव और एस. शंकर राव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इसी दिन शाम 6 बजे मेला उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे। वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, ईचागढ़ विधायक, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद समेत शहर के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

14 सितंबर की शाम 7 बजे से संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि रात 8 बजे पंडाल का उद्घाटन होगा। पंडाल उद्घाटन समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में श्री लेदर के निदेशक शेखर डे तथा विशिष्ट अतिथियों में अशोक नाराज, पिंटू भाटिया, नंदजी प्रसाद, आत्तिक महतो, रवीन्द्र झा (नड्डू झा), दिवाकर सिंह सहित समिति के ट्रस्टी और शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान

15 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 5:30 बजे सुप्रभात एवं वेद परायण, 7 से 8 बजे तक अभिषेकम पूजा, 9 बजे सहस्रनाम पूजा, 10 बजे होमम पूजा तथा सुबह 11 बजे आरती और प्रसाद वितरण होगा। इन धार्मिक अनुष्ठानों को आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम से आए पुरोहित श्री शशिभूषण शास्त्री जी संपन्न कराएंगे।

इस दौरान सुबह और शाम श्री दुर्गा नादस्वरम ग्रुप, बोब्बिली, आंध्र प्रदेश की ओर से नादस्वरम वादन भी किया जाएगा, जिससे पूरे पूजा परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।

भजन और विशेष पूजा होंगे आकर्षण
आयोजन के संबंध में जानकारी देते आयोजक

महोत्सव के दौरान विभिन्न दिनों में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को रात 9 बजे से जलाराम भजन मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीं दो शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

शनिवार को श्री साई सेवा ऑर्गनाइजेशन की ओर से शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक भजन कार्यक्रम होगा। इसके अलावा सोमवार को श्री शेषाद्रि कोलाटम ग्रुप द्वारा श्री ललिता सहस्रनाम मंत्रोच्चारण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 108वें वर्ष के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजन और मेले की भी व्यापक तैयारी की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में पूजा एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ में चयन, दिल्ली के भारत मंडपम में दिखेगा जमशेदपुर का टैलेंट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल में कृषि व वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल, साल पत्तों की थालियां बिकेंगी मुंबई में

झाड़ग्राम : जंगलमहल में कृषि एवं वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल की गई है। मंगलवार को झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time