Jamshedpur : SIT की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, आठ वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद

जमशेदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी कर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे वाहन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के कब्जे से अब तक 25 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने आठ वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी से जुड़े कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व और पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी की निगरानी में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया।

मुसाबनी के कटकी मैदान में दबोचे गए आरोपी

SIT ने तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और पूर्व में बरामद वाहनों के सत्यापन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी को सूचना मिली कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के कटकी मैदान के पास दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर मुसाबनी थाना पुलिस और SIT की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने वहां से दो व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और जमशेदपुर शहर के अलावा पूर्वी सिंहभूम तथा अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी के वाहनों को ग्रामीण इलाकों में बेचकर खपाया जाता था।

निशानदेही पर आठ वाहन बरामद

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल आठ मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद कीं। इस संबंध में मुसाबनी थाना में कांड संख्या 32/2026, दिनांक 12 सितंबर 2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूर्व की कार्रवाई में बरामद वाहनों को मिलाकर इस गिरोह से जुड़े मामलों में अब तक 25 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की जा चुकी हैं। मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

बरामद वाहनों की सूची

– लाल रंग की TVS मोटरसाइकिल, इंजन नंबर 0B1B410332865
– काले रंग की स्प्लेंडर प्लस, इंजन नंबर OHA10EH3HG03158
– काले रंग की होंडा एक्टिवा, इंजन नंबर 5F50ED0012057
– काले रंग की स्प्लेंडर प्लस, चेसिस नंबर MBLHAW123MHJ19896
– काला-नीला रंग की हीरो मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHAR236J9D00234
– काले रंग की पैशन प्रो, चेसिस नंबर 0509C10449
– काले रंग की स्प्लेंडर प्लस, चेसिस नंबर MBLHAW125MHB31549
– नीले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी, इंजन नंबर JF50E82084468

दो मोबाइल फोन भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। इनमें एक नीले रंग का Infinix एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है, जिसका IMEI नंबर 353735890469186 और 353735890469194 है। इसके अलावा काले रंग का Kechaoda की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव लोहरा (24), पिता राजेंद्र लोहरा, निवासी तेरेंगवेडा, छोटा गोविंदपुर, थाना गोविंदपुर, पूर्वी सिंहभूम शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनमें आरआईटी आदित्यपुर थाना कांड संख्या 04/2024 और उलीडीह ओपी थाना कांड संख्या 85/2026 शामिल हैं।दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान तोता महली उर्फ टोपा महली, पिता स्वर्गीय बिंदा महली उर्फ श्रवण महली, निवासी लाटिया इंगरीडीह के रूप में हुई है।

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों तथा संबंधित थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही SIT गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और चोरी के वाहनों को खपाने वाले व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ में चयन, दिल्ली के भारत मंडपम में दिखेगा जमशेदपुर का टैलेंट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में इमोशनल इंटेलिजेंस पर जागरूकता सत्र का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में जीवन संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, पंचायत जन प्रतिनिधि अभियान की कर रहे अगुवाई

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से होने वाले प्रदूषण और इससे आम लोगों को हो रही विभिन्न बीमारीयों एवं परेशानियों के विरोध में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time