सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय की प्रभारी चंद्रिका कुमारी ने कहा कि 100 बेड वाले हॉस्टल के निर्माण से छात्राओं को रहने में काफी सुविधा होगी। बेहतर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।
वहीं, विधायक अमित कुमार महतो ने बिसरिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की शुरुआत से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए मुरी या सिल्ली जाने की आवश्यकता कम होगी और गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव
There is no ads to display, Please add some

















































