Jamshedpur : ताजदार आलम ने संभाला झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार,  जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि पहुंचे रांची, गर्मजोशी से किया स्वागत 

जमशेदपुर : ताजदार आलम ने बृहस्पतिवार को रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाल लिया. इस मौके पर जमशेदपुर से काफी संख्या में सिख प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. सिख प्रतिनिधियों ने ताजदार आलम को अंग वस्त्र तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह सुमो  ने कहा कि ताजदार आलम  को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यक समाज में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने तथा पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी और सम्मान लोकतांत्रिक एवं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण आधार है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। झारखंड बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्षबालमुकुंद सहाय, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष अनवर हयात एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री कमाल खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।  जबकि जमशेदपुर से पहुंचने वालों में  करमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, चंचल भाटिया हैप्पी सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे ,हरजीत सिंह सहित कई सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं सनी खान, रजत जी , बलबीर सिंह जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा कार्यक्रम, दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time