Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई षष्ठी पूजा, महिलाओं ने परिवार की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को षष्ठी पूजा संपूर्ण विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर तड़के से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में भक्तिमय माहौल देखा गया। जहां व्रती महिलाओं ने एकत्र होकर षष्ठी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की।वहीं महिलाओं ने दिनभर कठोर निर्जला व्रत रखकर माता रानी से अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई।साथ ही अनुष्ठान के दौरान मंदिरों व पूजा स्थलों पर पंडितों एवं पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से षष्ठी माता की कथा सुनी और आरती उतारी, जिसके उपरांत उपस्थित जनसमूह के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिससे पूरा बहरागोड़ा व बरसोल अंचल दिनभर षष्ठी मय और भक्ति के भजनों से गुंजायमान रहा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सड़क हादसों पर प्रशासन गंभीर, SDM की अगुवाई में हुई हाई लेबल बैठक, बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि हुए शामिल 

जमशेदपुर : शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रहे सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में जा रही लोगों की जान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है।…

Spread the love

Muri :  छोटामुरी में श्रद्धा के साथ हुई भगवान गणेश की पूजा

मुरी : रिटायर कॉलोनी छोटामुरी में भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन कॉलोनी के अमृत लाल साव एवं रूपेश दादा की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time