मुरी :मुरी गोला सिंगपुर रोड़ के जर्जर हालत को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली प्रखण्ड सचिव सह प्रभारी कृष्णा महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सीओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में तारकेश्वर महतो, दिनेश महतो,विनोद महतो, घासीराम महतो, रामाकांत आदि शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि भिखारी चौक से उरंगढा नदी तट तक बडे़ छोटे वाहन को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बीते दिन इसी रोड़ पर एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हुआ था। आए दिन पैदल राहगीर हो या वाहन चालक सड़क की दुर्दशा के चलते दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जगह जगह बडे़ बडे़ गढ़े में बरसात का पानी जमने से वाहन या पैदल चलने वाले को अंदाज लगाना मुश्किल होता है कि किधर से चले। सड़क बनाने वाली कंपनी ने साल भर पहले सड़क की पहली परत हटाकर छोड़ दिया है। जिसके कारण यह हालत पैदा हो गई है। मोर्चा के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : टीपीएस डीएवी में पुलिस प्रशासन ने सिखाए साइबर सुरक्षा व संयम के पाठ
There is no ads to display, Please add some

















































