बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के ईटामुड़ा गांव में मंगलवार सुबह अर्धेंदु प्रधान के घर के पीछे बगान में लगभग 10 फीट लंबे अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर कौतूहलवश लोगों का हुजूम जमा हो गया। वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीणों ने तुरंत विवेक का परिचय दिया और इलाके के जाने-माने सर्प विशेषज्ञ अखिलेश नारायण किंकर प्रधान को बुलाया। मौके पर पहुंचे अखिलेश ने बिना वक्त गंवाए बड़ी ही कुशलता से विशालकाय अजगर पर काबू पाया और उसे बहरागोड़ा लाकर वन विभाग के हवाले कर दिया। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजगर को उसके कुदरती आशियाने जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ने की तैयारी में जुट गई, तब जाकर ग्रामीणों ने सुकून का अनुभव मिला।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य
There is no ads to display, Please add some


















































