Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई अभियान, सत्संग और हेल्थ कैंप सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में स्कूली बच्चों के साथ दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और भोग प्रसाद ग्रहण किया।

आश्रम के व्यवस्थापक रामाशंकर सिंह ने बताया कि आश्रम की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी। स्थापना के बाद से ही आश्रम मानव कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में जुटा है। उन्होंने बताया कि आश्रम द्वारा कुष्ठ रोग के निदान एवं सेवा कार्यों के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज बुक में भी नाम दर्ज कराया गया है। आश्रम सरकार से किसी प्रकार का अनुदान लिए बिना अपने स्तर पर 19 सूत्री कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आश्रम की ओर से समय-समय पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, स्लम बस्तियों और सबर टोला में पहुंचकर असहाय, पीड़ित एवं दिव्यांग लोगों की सेवा की जाती है। आश्रम परिसर में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड के तहत छठी कक्षा तक विद्यालय का भी संचालन किया जा रहा है।

समारोह में आश्रम के उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी शंभू सिंह ने कहा कि उनके पिता आश्रम के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। इसी जुड़ाव के कारण वे भी समर्पित भाव से आश्रम से जुड़कर मानव सेवा के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में श्री सर्वेश्वरी समूह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 128 आश्रम संचालित हैं। इसका प्रधान आश्रम वाराणसी में स्थित है।

आश्रम के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हेल्थ कैंप में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। इसके अलावा प्रभात फेरी, सफाई अभियान और सत्संग समेत कई कार्यक्रम हुए। समारोह के अंत में श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time