रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तय की गई।
बैठक में कार्यरत शिक्षकों की TET संबंधी समस्याओं के समाधान, विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति एवं MACP का लाभ दिलाने तथा शिक्षकों को SIR समेत अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग उठाई गई। संगठन ने कहा कि ऐसे कार्यों से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। साथ ही गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए गए शिक्षकों के लिए चुनाव ड्यूटी की तर्ज पर सुरक्षा एवं दायित्व संबंधी प्रावधान और अप्रिय घटना अथवा मृत्यु की स्थिति में आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की गई।
प्रत्येक शनिवार विद्यालय को पूर्व व्यवस्था के अनुसार हाफ डे करने, डिजिटल सिग्नेचर वेरिफिकेशन के कारण लंबित अगस्त माह का वेतन शीघ्र जारी करने तथा उत्क्रमित वेतनमान लागू करने की मांग पर भी पहल का निर्णय लिया गया। संगठन का प्रदेश के सभी जिलों में 25 दिसंबर तक पुनर्गठन पूरा करने तथा अगली राज्य स्तरीय बैठक 29 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय हुआ।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मैनेजर प्रसाद सिंह, अमित कुमार महतो, कमलेश्वर पांडेय, उप महासचिव ईश्वर हेंब्रम, सचिव हरिद्वार महतो, प्रवक्ता उमा चरण साहू समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद
There is no ads to display, Please add some


















































