Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा लेखा संवर्ग के कर्मचारियों के पदों को मरणशील घोषित करने तथा विभिन्न संवर्गों के पद समाप्त करने की प्रक्रिया पर विरोध जताया गया।

बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यालयों को समाप्त करने की प्रक्रिया तथा लिपिकीय संवर्ग की नियमावली में प्रधान सहायक के पद को समाप्त किए जाने पर भी खेद व्यक्त किया गया। महासंघ ने मांग की कि कार्य विभाग के लिपिक संवर्ग की नियमावली को समाहरणालय संवर्ग की नियमावली की तर्ज पर पुनः तैयार किया जाए।

महासंघ ने बताया कि नियमावली तैयार करने को लेकर उसका शिष्टमंडल जल्द ही कार्मिक विभाग के सचिव एवं नियमावली के लिए गठित कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर वार्ता करेगा।

बैठक में मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, महासचिव राजाराम सिंह, अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक शिवाकांत झा, संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, शिव शंकर पांडेय समेत हजारीबाग, डाल्टनगंज, रांची, जमशेदपुर सहित विभिन्न जिलों के कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time