Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे परिवार के सामने अब रहने और खाने-पीने का गहरा संकट खड़ा हो गया है। घटना के वक्त जमुना मुंडा अपनी बेटी लक्ष्मी के साथ सोए हुए थे, तभी अचानक छप्पर में आग देखकर वे किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे, लेकिन देखते ही देखते विकराल हुई लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आसपास समरसेबल पंप या तालाब की सुविधा न होने और दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग पर काबू पाना मुमकिन न हो सका, जिससे घर में रखे धान, चावल, बर्तन, साइकिल, जरूरी दस्तावेज और तमिलनाडु में मजदूरी करने वाले बेटे द्वारा शादी का कर्ज चुकाने के लिए भेजे गए 20 हजार रुपये नगद जलकर नष्ट हो गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताते हुए पीड़ित परिवार ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तुरंत राहत व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Potka : पोटका में मां मनसा पूजा का आयोजन, मुखिया ने की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर के नायकपाड़ा एवं बागतीपाड़ा में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर विधिवत पूजा की। उन्होंने मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time