Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा, वार्षिक लेखा-जोखा एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। सभा के दौरान वर्तमान सचिव सीए शिव चौधरी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें सोसाइटी द्वारा वर्षभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का विवरण दिया गया।

वहीं वर्तमान कोषाध्यक्ष ने वार्षिक लेखा-जोखा एवं खातों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। वर्तमान अध्यक्ष सीए मनीष मूनका ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग, विश्वास एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने जेसीएएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में कार्यकारिणी एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की। इसके पश्चात निर्वाचन अधिकारियों सीए महेश अग्रवाल एवं सीए दिलीप गोलछा ने चुनाव परिणाम घोषित किए।

नई कार्यकारिणी में सीए सुगम सरायवाला को अध्यक्ष, सीए शिव चौधरी को उपाध्यक्ष, सीए विनीत मेहता को सचिव तथा सीए मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी सदस्यों के रूप में सीए दया शंकर, सीए बिश्वनाथ हजरा, सीए अजय कुमार गुप्ता, सीए आनंद कुमार अग्रवाल, सीए महेश कुमार, सीए रवि कुमार गुप्ता, सीए धीरज कुमार प्रसाद, सीए अमित कुमार अग्रवाल एवं सीए आदित्य कुमार जाजोदिया निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए सुगम सरायवाला का सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जेसीएएस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सोसाइटी की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। नई कार्यकारिणी का मुख्य कार्यदर्शन जुड़ें, सीखें नेतृत्व करे, सेवा करें रहेगा।

इसके तहत सदस्यों के बीच बेहतर जुड़ाव, निरंतर पेशेवर ज्ञानवृद्धि, युवा सीए के लिए नेतृत्व के अवसर, उद्योग एवं संस्थानों के साथ संवाद, तकनीक एवं जेसीएएस के उपयोग तथा सामाजिक एवं पेशेवर जिम्मेदारियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता, सुझाव एवं सहयोग का आह्वान करते हुए जेसीएएस को एक मजबूत, सक्रिय, ज्ञान-केंद्रित एवं सदस्य-केंद्रित संस्था के रूप में आगे ले जाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time