जमशेदपुर : शहर में लेडीज एवं किड्स के रेडीमेड परिधानों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके नागरमल का जमशेदपुर में तीसरा शोरूम 24 सितंबर को साकची के एसएनपी एरिया, बंगाल क्लब के सामने शुरू होने जा रहा है। करीब 32 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में तैयार यह अत्याधुनिक और पूर्ण रूप से वातानुकूलित शोरूम लेडीज एवं किड्स वियर के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
शोरूम के उद्घाटन को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नागरमल के कमल बेरिया ने बताया कि नया शोरूम संभवतः बिहार-झारखंड क्षेत्र के सबसे बड़े लेडीज एवं किड्स वियर शोरूम में से एक होगा। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे प्रीमियम ब्रांड के आधुनिक डिजाइन, गुणवत्तापूर्ण परिधान और अलग-अलग बजट के अनुरूप विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शादी-विवाह, त्योहार और अन्य विशेष अवसरों के लिए भी ग्राहकों को आकर्षक विकल्प मिलेंगे। शोरूम में महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक से लेकर आधुनिक परिधानों तक की बड़ी रेंज उपलब्ध होगी।
महिलाओं के लिए साड़ियों की विस्तृत रेंज में बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, लहंगा साड़ी, डिजाइनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क, कांजीवरम, तांत, कॉटन, सुपर नेट, प्योर क्रेप तथा बुटीक लुक वाली साड़ियां शामिल हैं। वहीं सूट पीस में सिंथेटिक सूट, प्योर क्रेप, चंदेरी, प्योर सिल्क, दबका, बनारसी, स्टोन वर्क, लॉन्ग सूट, प्लाजो, फैंसी सूट, वेडिंग वेरायटी और ग्लेज सिल्क सहित कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा रेडीमेड एवं सेमी-स्टिच सूट, शरारा, गरारा, प्लाजो सूट, स्टेट सूट, लहंगा सूट और कॉटन सूट की भी विस्तृत रेंज रखी गई है। महिलाओं के आधुनिक परिधानों में कुर्ती, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग एवं शॉर्ट स्कर्ट, कैप्री, हॉट पैंट्स और वेस्टर्न गाउन भी उपलब्ध होंगे।
किड्स वियर में भी ग्राहकों के लिए विभिन्न डिजाइन और रेंज रखी गई है। खासकर गर्ल्स किड्स के लिए गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, लेगिंग्स, हॉट पैंट्स, जींस और टॉप सहित कई विकल्प उपलब्ध होंगे।
कमल बेरिया ने कहा कि नागरमल लंबे समय से बिहार और झारखंड में गुणवत्तापूर्ण परिधानों, प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों और डिजाइन की विस्तृत रेंज के लिए जाना जाता है। नए शोरूम में भी ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों की रेंज उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने कहा कि नए शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर और सुविधाजनक अनुभव उपलब्ध कराना है। लेडीज एवं किड्स वियर की विविध रेंज के कारण यह शोरूम एक संपूर्ण फैमिली स्टोर के रूप में ग्राहकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन साबित होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिंहभूम डाक मंडल ने जुस्को परिसर में आयोजित किया विशेष जागरूकता एवं आधार शिविर
There is no ads to display, Please add some


















































