झाड़ग्राम : खड़िकामाथानी स्टेडियम के पीछे बुधवार सुबह एक हिरण का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के पीछे हिरण को मृत अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल नयाग्राम रेंज कार्यालय को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत हिरण को बरामद कर नयाग्राम रेंज कार्यालय ले गए। वन विभाग के अनुसार, हिरण की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौत स्वाभाविक है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है।
वन विभाग की ओर से आवश्यक जांच और परीक्षण के बाद ही हिरण की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही गई है। घटना के बाद वनकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र की भी जानकारी जुटाई।
खड़िकामाथानी क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण यहां अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जाती है। हालांकि, स्टेडियम और आबादी के नजदीक हिरण का शव मिलने से स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। वन विभाग की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : 11 दिनों से लापता नाबालिग मानिकपाड़ा बीट हाउस की तत्परता से सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा गया
There is no ads to display, Please add some


















































