पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। चेयरमैन राम बचन ने विद्यार्थियों से समर्पण, अनुशासन, करुणा और ईमानदारी के साथ करियर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सचिव गौरव बचन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक नैतिकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि अक्किरेड्डी धर्म राव ने नर्सिंग विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। प्राचार्या डॉ. किरण प्रवीण पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। विद्यार्थियों ने एकल व समूह नृत्य तथा नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल
There is no ads to display, Please add some


















































