Jamshedpur : रफ्तार के कहर ने छिनी चार जिंदगियां, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह का रांची भेजा गया शव

पोस्टमार्टम हाउस व घर पर नेता-कार्यकर्ताओं का दिन भर लगा रहा जमावड़ा

जमशेदपुर :  सोनारी के मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह, युवा व्यवसायी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की मौत हो गई थी। चारों की मौत की खबर से शहर में शोक की लहर है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंपे गए। तृषा सिंह का शव अंतिम संस्कार के लिए रांची भेज दिया गया। वहीं, अन्य मृतकों के शव भी उनके परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, संजीव सरदार, कुणाल षाडंगी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने हादसे में चार युवाओं की असमय मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे की सूचना के बाद से ही मृतकों के परिजनों और परिचितों का अस्पताल पहुंचना जारी रहा। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।

बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के सोनारी के मरीन ड्राइव इलाके में तेज रफ्तार वाहन की दुर्घटना में चारों युवाओं की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति अथवा अन्य कारणों की भूमिका रही है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। वैसे प्रारंभिक जांच में कार के तेज रफ्तार में होने की बात कही जा रही है, जो हादसे का कारण बनी।

चार युवाओं की एक साथ मौत से परिवारों के साथ-साथ उनके परिचितों और पूरे शहर में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time