Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन चाईबासा स्टैंड के सामने टेलर ने राहगीर को को कुचला, मौत, चालक फरार; वाहन जब्त

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब एक बजे बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन मुख्य सड़क पर हुआ।

जानकारी के अनुसार हाता की ओर से आ रहे टेलर संख्या NL01AD-8913 ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजय नगर निवासी कल्लू यादव (25) के रूप में हुई है।

कल्लू स्टेशन क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में वह अपने दो भाइयों और एक बहन का सहारा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेलर को जब्त कर लिया है। वाहन पर पन्नू कार्गो मूवर्स लिखा हुआ है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

भारी वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल

लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच रात के समय भारी वाहनों की रफ्तार और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को ही मरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की मौत हुई थी। इसके अगले ही दिन स्टेशन मुख्य सड़क पर एक और युवक की जान चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन से हाता की ओर जाने वाले मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति की निगरानी, यातायात नियमों के पालन और संवेदनशील मार्गों पर प्रभावी चेकिंग की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यदि भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ तो ऐसी दुर्घटनाओं का सिलसिला थमना मुश्किल होगा। अब पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढें : Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में गोलमुरी बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

जमशेदपुर : गोलमुरी बाजार में लगातार हो रही चोरी और गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार पूरी तरह बंद रहा।…

Spread the love

Breaking : सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग से फैली सनसनी, चार घायल, TMH में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time