बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने इस जीत को मजदूरों की जीत बताया
चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : 108 साल बाद बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में पहली बार चुनाव हुआ, जिसमें बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भारत में नई लेबर कोड लागू होने के बाद कोड ऑफ डिसिप्लिन के तहत यह पहला मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव हुआ l
11 मार्च 1918 को इस्को स्टील प्लांट की स्थापना के बाद से लंबे समय तक वहां मान्यता प्राप्त यूनियन के संबंध में चुनाव नहीं हुआ। इस अवधि में इंटक को औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त यूनियन नहीं होने के बावजूद मान्यता प्राप्त यूनियन जैसी सुविधाएं एवं अधिकार मिलता रहा।
इस व्यवस्था को चुनौती देते हुए 7 मई 2024 को बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ द्वारा लिखित शिकायत/अभियोग प्रस्तुत किया गया। शिकायत खारिज होने के बाद संघ ने 12 नवंबर 2024 में कोलकाता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बाद में सीटू, एचएमएस और एटक सहित अन्य यूनियन भी न्यायालय की प्रक्रिया में चुनाव रोकने शामिल हुए।दोनों पक्षों की दलीलों और संबंधित विषयों पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने 25 फरवरी 2025 को चुनाव कराने का महत्वपूर्ण आदेश दिया। इसके बाद चुनाव की तैयारियां शुरू हुईं।
बाद में 24 सितंबर 2025 को तीन यूनियनों द्वारा सीटू, एच एम एस एवं एटक द्वारा यूनियन चुनाव पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुनः उच्च न्यायालय का रुख किया गया। उनकी दलील को नकारते हुए , उच्च न्यायालय ने चुनाव पर रोक नहीं लगाई और चुनाव कराने के निर्देश को बरकरार रखा।इसके बाद एचएमएस और एटक ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख करते हुए चुनाव पर रोक लगाने की मांग की। सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी अपील खारिज कर दी। जिसके फलस्वरूप चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया ।बर्नपुर में कर्मचारियों ने चुनाव में भाग लिया और बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह चुनाव लंबे समय से चली आ रही यूनियन की मान्यता की व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा गया।
3514,में 3291 ने किया मतदान
बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में कुल वोटर 3514 हैं. जिसमें 3291 वोटर ने मतदान किया। जिसमेंभारतीय मजदूर संघ को 62.29% वोट के साथ ऐतिहासिक जीत मिली है । भारतीय मजदूर संघ को 2189, इंटक को 781,सीटू को 218, एआईयूटीयूसी को 17, आईएमयू को 17, एचएमएस को 31 ,एटक को 33, वोट मिले। इस चुनाव में 8 अवैध वोट मिले ।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी
There is no ads to display, Please add some


















































