Jamshedpur : राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर :  दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026  का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में एसएस कॉलेज, पटना में किया गया। उक्त सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. डी. पुष्प लता ने समेत अन्य ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, एसएस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, विभाग के निदेशक विकास कुमार तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबु बकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। स्वच्छ भारत अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’, जल-जीवन-हरियाली सहित विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से युवाओं को समाज से जोड़ना आवश्यक है।

सम्मेलन में बिहार के 30 तथा झारखंड के 22 विश्वविद्यालयों के एनएसएस प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान दोनों राज्यों में एनएसएस के माध्यम से संचालित विभिन्न सामाजिक, सामुदायिक एवं युवा-केंद्रित गतिविधियों, उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा किया गया।

सम्मेलन के प्रथम दिन ‘राज्यवार एनएसएस प्रस्तुति’ के तहत बिहार एवं झारखंड में एनएसएस की गतिविधियों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा किया गया। इसके बाद ‘नए दौर की स्वयंसेवा’, ‘जमीनी स्तर पर एनएसएस गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन’ तथा ‘समूह कार्य’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए।

दूसरे दिन ‘विकसित भारत @2047 में एनएसएस युवाओं की भूमिका—‘मैं नहीं, आप’ से ‘राष्ट्र प्रथम’ तक’, ‘विकसित भारत @2047 में युवाओं की भूमिका’ तथा ‘पीएफएमएस एवं टीएसए की संयुक्त कार्यप्रणाली’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। विभिन्न समूहों ने एनएसएस से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दीं तथा जमीनी स्तर पर एनएसएस गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव एवं कार्ययोजनाएं साझा कीं।

सम्मेलन का समापन प्रमाण-पत्र वितरण, समूह फोटो एवं प्रतिभागियों के बीच विचारों के अनौपचारिक आदान-प्रदान के साथ हुआ। इस सम्मेलन ने बिहार एवं झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के एनएसएस पदाधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को साझा मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने अपने अनुभवों, नवाचारों और कार्य प्रणालियों को साझा किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा विस्तार का संकल्प, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्य योजना हुई तैयार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरक्षा गार्डों से 12 घंटे तक ड्यूटी कराने का आरोप, सुरक्षा एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने DLC से की जांच की मांग

PF, ESI, बोनस और अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित किए जाने की भी शिकायत जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र में संचालित कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से निर्धारित नियमों…

Spread the love

Jamshedpur : संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा विस्तार का संकल्प, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्य योजना हुई तैयार

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सभी मोहल्लों, खंडों एवं गांवों में शाखाएं लगाने का चलेगा विशेष अभियान जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time