Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के समुद्री मार्ग को 15 घंटे 51 सेकंड में पूरा कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया। तेज लहरों, विपरीत समुद्री धाराओं, रात के अंधेरे और जेलीफिश के बीच आफरीन ने पूरी दृढ़ता के साथ तैरते हुए मंजिल हासिल की।

मेदिनीपुर शहर के दीवान बाबा चौक की रहने वाली आफरीन ने 23 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11.58 बजे अमेरिका के सैन पेड्रो से तैराकी शुरू की। गहरे समुद्र में रातभर तैरने के बाद अगले दिन तक उनका अभियान जारी रहा। 24 सितंबर को भारतीय समयानुसार तड़के 2 बजकर 58 मिनट 51 सेकंड पर उन्होंने कैटेलिना चैनल पार कर लिया।

अभियान के दौरान आफरीन को समुद्र की तेज लहरों और प्रतिकूल धाराओं के साथ जेलीफिश की चुनौती का भी सामना करना पड़ा। उनके पिता पियर अली, जो अमेरिका में उनके साथ मौजूद थे, ने बताया कि समुद्र में ब्लू व्हेल, सी लायन और व्हेल भी दिखाई दिए। हालांकि आफरीन की नजर उन पर नहीं पड़ी, लेकिन जेलीफिश के कारण उन्हें परेशानी हुई।

आफरीन ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सफलता का सिलसिला पहले भी जारी रखा है। 29 जुलाई 2025 को उन्होंने 13 घंटे 13 मिनट में इंग्लिश चैनल पार किया था। इसके बाद मई 2026 में 7 घंटे 5 मिनट में पाक जलडमरूमध्य पार कर उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की। अब कैटेलिना चैनल की फतह ने उनकी उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ दिया है। आफरीन ने तैराकी की शुरुआती ट्रेनिंग मेदिनीपुर स्विमिंग क्लब से ली।

उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। मेदिनीपुर की इस बेटी की उपलब्धि पर पूरे जिले में गर्व का माहौल है। परिवार ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शुभचिंतकों और स्पॉन्सरों के प्रति आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में दूर हुई 21 वर्षीय युवक की छह वर्ष पुरानी दृष्टि दोष की समस्या, डॉ. शांतनु पात्र ने किया सफल ऑपरेशन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में दूर हुई 21 वर्षीय युवक की छह वर्ष पुरानी दृष्टि दोष की समस्या, डॉ. शांतनु पात्र ने किया सफल ऑपरेशन

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम  जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी एक उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु पात्र ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time