Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराइबुरू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक कुशल अर्थशास्त्री, सरल व्यक्तित्व और दूरदर्शी राजनेता थे। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा आर्थिक सुधारों को नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनका सादगीपूर्ण जीवन, विद्वता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने पूरे जीवन में देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आर्थिक एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव सम्मान के साथ याद करता रहेगा।

इस अवसर पर आफताब आलम, विक्रम हेंब्रम, रंजन गोप, क्रांति तिरिया, रंजीत गगराई, रोशन पान, सरफराज आलम, लखींद्र पाठ पिंगुआ, हरीश चन्द्र पान, बबलू गोप, जसवीर चांपिया, सागर लागुरी, शमशाद आलम, शाहरुख अली, राजा पान, रमेश तिरिया एवं महेंद्र तांती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time