बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में ताड़ुआ, पारुलिया, घासपदा, ब्राह्मणकुंडी, जुगडीहा, गोपालपुर, जगन्नाथपुर, कुमारडुबी, दरीसोल सहित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन, अधिवास, गीता-चंडी पाठ और ठाकुर जी के आह्वान के साथ हुआ, जिसके बाद सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड ‘जयगुरु’ नाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना और आरती वंदना की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मानुषमुड़िया आश्रम से पधारे देवेशानंद सरस्वती एवं शिवराम आचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर श्री श्री निगमानंद जी की जीवनी व उनके आदर्शों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। दोपहर में आयोजित महाप्रसाद वितरण में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसके उपरांत शाम को आरती, भजन-कीर्तन और विदाई संगीत के साथ इस भव्य महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिहिर दे, गुणधर दत्ता, हरिहर दत्ता, कमल दे, मानस दे, समीर दे, लिपन दे, सदाशिव दे, आत्मानंद दे, सूबल दे, सुधांशु दे, ध्रुव दे, तपन दे, शिव दे, बंशीधर सोम, अरुण दे, मृत्युंजय दे, सुनील दे, आशीष दे, सुब्रत दे, भास्कर दे, लेखक दे, बंकिम दे, उत्तम दत्ता और हिमांशु सोम सहित कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन
There is no ads to display, Please add some


















































