बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं प्रख्यात लेखक स्व. किशन पटनायक को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस दौरान डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी एवं उनके सहयोगियों ने स्व. पटनायक के फोटो चित्र पर श्रद्धा-सुमन एवं माल्यार्पण कर समाज निर्माण तथा समाजवादी चेतना के प्रसार में उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया। इस मौके पर रवि दे, विधान चंद्र राय, बृहस्पति माईती, गोपन पड़िहारी, स्वपन पात्र, हुकुम महतो, विनंद जाना, सागीर हुसैन, जीत बहन राऊत, विजय दत्त, बिजली आलम, सुदीप पटनायक, पवन कालिंदी एवं संतोष कुईला समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत
There is no ads to display, Please add some


















































