Jamshedpur : परसुडीह दुष्कर्म पीड़िता एवं परिवार की सुनिश्चित होगी सुरक्षा : उपायुक्त 

पीड़ित बच्ची एवं परिवार को मिल रही धमकियों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला

जमशेदपुर :  परसुडीह थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद अब पीड़ित परिवार को धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए महानगर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पीड़िता के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में पहल करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सबसे पहले वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद दो दिनों की देरी से एफआईआर दर्ज हुई।

पिता ने वार्ड पार्षद पर धमकाने का लगाया आरोप

पीड़िता के पिता ने उपायुक्त को एक लिखित पत्र सौंपते हुए बताया कि दक्षिणी करनडीह की वार्ड पार्षद मोनिका हेम्ब्रम उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य लगातार केस में समझौता करने का दबाव बना रही हैं और दावा कर रही हैं कि पुलिस प्रशासन के कई बड़े अधिकारी उनके साथ हैं। परिवार की ओर से मोनिका हेम्ब्रम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही बच्ची और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई है।

भाजपा न्याय मिलने तक पीड़ित परिवार के साथ रहेगी खड़ी : सुधांशु ओझा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा इस मामले को हर स्तर पर गंभीरता से उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीड़ित परिवार को दबाव में लाने का प्रयास हो रहा है, वह निंदनीय है। भाजपा पीड़िता को न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी।

वहीं, जिला उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पीड़िता और उनके परिवार को हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित पक्ष को सभी आवश्यक कानूनी संरक्षण दिए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, घाटशिला की पार्षद देबयानी मुर्मू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजयुमो घाघीडीह मंडल के उपाध्यक्ष गोविंदा पति व अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साहित्य और समाज सेवा के सेतु डॉ. मयंक मुरारी को मिलेगा ‘तुलसी सारस्वत सम्मान 2025’

 

Spread the love

Related Posts

Bodam  : बोड़ाम में मवेशी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त मवेशी चोरी से प्रभावित पशुपालकों की बढ़ती परेशानी बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मवेशी चोरी…

Spread the love

Jamshedpur : परसुडीह चोरी कांड का खुलासा, तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लोको पायलट के बंद घर से चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह राजू बागान निवासी एक लोको पायलट के बंद घर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *