खड़गपुर : घर में बार-बार डांट और मारपीट से परेशान होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी अज्ञात ट्रेन से सफर करते हुए धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां अकेली और परेशान हालत में घूम रही किशोरी पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नजर पड़ी। RPF ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया।
घटना 26 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे की है। धालभूमगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर नियमित जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मियों ने किशोरी को अकेले घूमते देखा। पूछताछ में वह स्टेशन पर पहुंचने का संतोषजनक कारण नहीं बता सकी। इसके बाद संबंधित RPF अधिकारियों को सूचना दी गई। RPF की टीम, जिसमें महिला RPF कर्मी भी शामिल थीं, मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर घाटशिला स्थित RPF पोस्ट पहुंची। चाइल्ड हेल्पलाइन को भी इसकी जानकारी दी गई। संवेदनशील तरीके से की गई काउंसलिंग में किशोरी ने बताया कि माता-पिता द्वारा बार-बार डांटने और मारपीट किए जाने से नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। इसके बाद वह किसी अज्ञात ट्रेन में सवार होकर धालभूमगढ़ पहुंची। आवश्यक कानूनी और बाल संरक्षण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 27 सितंबर को किशोरी को सखी वन स्टॉप सेंटर, जमशेदपुर को आगे की देखभाल, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम पुलिस ने शुरू की तैयारियां
There is no ads to display, Please add some


















































