Bahragora : बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु दिए गए निर्देश

बहरागोड़ा(Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी रवि होनहागा की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु स्थानीय पूजा कमेटियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान पूजा के पावन अवसर पर यातायात व्यवस्था, सुचारू पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली व्यवस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने सभी कमेटियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर सुमन कल्याण मंडल, स्वपन महतो, प्रेमांशु पाल, गजेंद्र सिंह, मिंटू पाल, मानिक मंडल, दीपांकर साहू, कमल आचार्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : ओडिशा की तर्ज पर SC श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर दंडक्षत्र माझी समाज ने की बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  ‘माँ का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल” से चंचल गोस्वामी ने गायिकी की दुनिया में शुरू की नयी पारी 

जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर से एक और भक्ति गीत देश भर में गूंजने जा रहा है। नवीनतम देवी गीत ‘माँ का सजा है दरबार और मैया…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं जागा मानगो नगर निगम प्रशासन,  मानगो मुर्दा मैदान का कचरा नगर निगम कार्यालय के सामने विधायक ने डंप कराया

सरयू के सवाल दो साल से मुर्दा मैदान की सफाई क्यों नहीं हुई? आदिवासियों की अनापत्ति के बावजूद क्यों नहीं जागा नगर निगम? पार्षदों के संदेशों के बावजूद डंपिंग स्थान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time