Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता
त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

जमशेदपुर :  शहर में लगातार सामने आ रही विभिन्न आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (कोल्हान) – सह – सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स & इंडस्ट्री के निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमशेदपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने तथा अपराध नियंत्रण के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए संदेश में विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट, गोलीबारी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं से व्यवसायिक जगत के साथ-साथ आम नागरिकों में भी चिंता और असुरक्षा का वातावरण बन रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के लिए कुशल, अनुभवी एवं दक्ष पुलिस अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि शहर की वर्तमान परिस्थितियां चिंताजनक हैं। आपराधिक घटनाओं का असर केवल व्यापारियों और उद्यमियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम नागरिक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं और कामकाजी वर्ग भी इससे प्रभावित होते हैं। ऐसे समय में लोगों के बीच सुरक्षा की भावना और प्रशासन के प्रति विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

त्योहार एवं शादी के सीजन में बाजारों में बढ़ेगी भीड़

विजय आनंद मूनका ने विशेष रूप से कहा कि आने वाले दिनों में नवरात्रि, दुर्गापूजा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इसके साथ ही शादी-विवाह का सीजन भी शुरू होने वाला है। इस दौरान शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग निकलेंगे और ज्वेलरी दुकानों, मॉल, कपड़ा बाजारों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भीड़ बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और प्रभावी निगरानी बढ़ाना आवश्यक है। विशेष रूप से शाम और रात के समय बाजार क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

मूनका ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी गश्ती व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ पूर्व में दर्ज मामलों में त्वरित अनुसंधान, अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी तथा कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

जमशेदपुर की शांतिपूर्ण पहचान और व्यापारिक वातावरण बनाए रखना जरूरी

विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर को ‘मिनी भारत’ के रूप में जाना जाता है, जहां विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोग लंबे समय से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ रहते आए हैं। झारखंड के प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जमशेदपुर की पहचान देशभर में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक शहर के रूप में रही है। ऐसे में शहर में आपराधिक घटनाओं को लेकर बढ़ती चिंता को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग के विकास के लिए सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण पहली आवश्यकता है। व्यापारी और उद्यमी तभी नए निवेश, रोजगार सृजन और व्यापार विस्तार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जब उन्हें अपने प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों और परिवारों की सुरक्षा का भरोसा हो। लगातार असुरक्षा की स्थिति व्यापारिक गतिविधियों और शहर की आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है।

मूनका ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए व्यापारिक समुदाय में चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवसायी वर्ग प्रशासन का विरोध नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए मजबूत और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चाहता है। चैंबर एवं व्यवसायिक संगठन प्रशासन के साथ समन्वय कर अपराध नियंत्रण तथा व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री से तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग

विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, प्रमुख बाजारों एवं व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, त्योहारों एवं शादी के सीजन को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों के मन से भय दूर करना और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जमशेदपुर की वर्तमान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग तथा शहर में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर केवल उद्योग और व्यापार का शहर नहीं, बल्कि लाखों लोगों का घर है। शहर की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन, व्यापारिक संगठनों और नागरिक समाज की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन की प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों और व्यवसायिक समुदाय में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time