बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड स्थित रागुंनिया गांव में दंडक्षत्र माझी समाज की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज की आर्थिक-सामाजिक बदहाली और झारखंड सरकार द्वारा अब तक अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा नहीं दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि ओडिशा में इस समाज को SC का दर्जा मिल चुका है, जबकि झारखंड में लगातार हो रही अनदेखी के कारण गरीब परिवारों के बच्चे छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं से पूरी तरह वंचित हैं। चुनाव के समय वोट लेकर वादे भूल जाने वाले जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं और SC का संवैधानिक अधिकार नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में प्रदीप दलाई, सुभाष दिगार, मिहिर बाग, देवासिस नायक, शांतनु कुमार सिंह, जितेंद्र दलाई, राजकुमार देहुरी, रामरंजन देहुरी, एकादशी खिलाड़ी सहित समाज की अनेक महिलाओं व पुरुषों ने एकजुटता दिखाई।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन
There is no ads to display, Please add some


















































