Potka : खेलो झारखंड में सीमन सरदार ने जीता रजत पदक

पोटका : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के कक्षा नौवीं के छात्र सीमन सरदार ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को टिनप्लेट फुटबॉल मैदान में किया गया था।

सीमन सरदार चाकड़ी पंचायत के पोड़ाहातू गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत की मुखिया संगीता सरदार ने बधाई देते हुए कहा कि जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना गौरव की बात है। यह सफलता सीमन की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पंचायत का नाम रोशन हुआ है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सीमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था टाटानगर से पठानकोट के लिए हुआ रवाना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में चाईबासा में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है : विधायक सोनाराम सिंकु चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया…

Spread the love

Bahragora : ओडिशा की तर्ज पर SC श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर दंडक्षत्र माझी समाज ने की बैठक

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड स्थित रागुंनिया गांव में दंडक्षत्र माझी समाज की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज की आर्थिक-सामाजिक बदहाली और झारखंड सरकार द्वारा अब तक अनुसूचित जाति (SC)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time