Saraikela : तीन दिवसीय छऊ महोत्सव का हुआ रंगारंग उद्घाटन, सांसद सहित कई विधायक हुए शामिल

 

सरायकेला :  सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय छऊ महोत्सव 2025 का रंगारंग समारोह का उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार की परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा , खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा , सिंहभूम सांसद जोबा मांझी तथा खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद् अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधु श्री महतो समारोह में दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया।

यूनेस्को ने मान्यता दी है

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि छऊ नृत्य केवल सरायकेला की ही नहीं पूरे झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है जिसे यूनेस्को ने विश्व की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है हम सभी को गर्व होना चाहिए कि आज छऊ नृत्य कला को पूरी दुनिया अपना रही है मंत्री महोदय ने कहा कि झारखंड सरकार छऊ नृत्य को संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा की प्राचीन समय में छऊ नृत्य में कला नगरी सरायकेला एक ऐसा स्टेट रहा है जहां राजा और प्रजा एक साथ मिलकर एक ही मंच में नृत्य करते थे तथा राजा रजवाड़े का सिक्का चलता था।

छऊ नृत्य विश्व की पहचान बनी

सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने कहा कि छऊ नृत्य राजा रजवाड़ो के समय से यहां छऊ नृत्य कला कि विकसित हुआ है जहां गुरुओं ने इसे आगे बढ़ाया है और आज या छऊ नृत्य विश्व की पहचान बनी। छऊ नृत्य का और विस्तार और वैश्विक मंचों पर इसकी उपस्थिति को और मजबूत करने की जरूरत है।
झारखंड सरकार छऊ नृत्य को और आगे बढ़ाने का काम कर रही है तथा गांव के आखडों में भी कलाकारों को काम करने का अवसर दें।
शुभ घट मंगल यात्रा जो त्रेता युग को याद दिलाती है के साथ ही वृंदावनी घट यात्रा परंपरागत नृत्य के साथ ही छऊ नृत्य आरंभ किया गया
कार्यक्रम में जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती समेत जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और कलाकार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : राज्यपाल ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर…

Spread the love

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time