Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवनिर्मित जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने की. उद्घाटन का कार्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी द्वारा शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटने के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार और डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद राज्यसभा की गरिमामयी उपस्थिति रही.

भवन के महत्व पर प्रकाश
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भव्य भवन निर्माण के लिए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं जिला पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह भवन स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के सहयोग से 1923 में निर्मित हुआ था, जो वर्षों से जर्जर अवस्था में था. नवनिर्मित भवन कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और पार्टी कार्यकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

विशिष्ट अतिथियों की बात
बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह इस उद्घाटन समारोह में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और जिला कांग्रेस कमिटी का आभार व्यक्त किया. 102 वर्ष पुराना जर्जर भवन अब नए स्वरूप में तैयार हुआ है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 140 वर्ष पुरानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीति सिद्धांतों को सीखने और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

संगठन के विकास के लिए आह्वान
डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने भी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष और कमिटी के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया. उन्होंने सुझाव दिया कि यहाँ से संगठन के मजबूत कार्य एवं जनहित कार्य किए जाएं, जिससे कांग्रेस पार्टी को लाभ हो.

 

समारोह का संचालन
जिलाध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष और अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर सभा का विधिवत प्रारंभ किया. उद्घाटन समारोह का संचालन संजय सिंह आजाद, बृजेंद्र तिवारी और अमित श्रीवास्तव ने किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: सरयू राय ने कुंभनगरी के लिए रवाना की बस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time