Jamshedpur : झारखंड में महिलाओं का अपमान, अब करेंगी आंदोलन : जेपी पांडेय

Spread the love

जमशेदपुर :   झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि झारखंड की महिलाओं के मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों में मानदेय पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ शोषण और महिलाओं का अपमान जारी रहा .  जल्द समाधान नहीं हुआ तो संपूर्ण झारखंड में महिलाओं द्वारा आंदोलन संपूर्ण झारखंड में प्रारंभ हो जाएगा . रास्ता अब आंदोलन की ओर जा रही है,  सरकार द्वारा 2500/रु प्रतिमाह देने का कार्य शुरू हुआ था और उसमें लगभग 25 लाख महिलाओं को महिला सम्मान की राशि का भुगतान नहीं होना अत्यंत ही सरकार के लिए वादाखिलाफी की गंभीर घटना है.  जिसके कारण झारखंड की महिलाओं में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया है,

25 लाख लाभार्थी मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से वंचित 

राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत लगभग 75 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मानदेय के स्थान पर वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा देने का वादा किया गया था ,जिन वादों के साथ हेमंत सरकार पुनः सत्ता में आई और सरकार का वादा खिलाफी अब महिलाओं को पच नहीं रहा है, विरोधी दल भी आंदोलन पर उतर गए है. झारखंड की जनता अब झूठे वादे पर फुसलाने वाली नहीं है . महिलाओं में गंभीर आक्रोश आंदोलन का रूप धारण करते जा रहा रहा है. अब राज्य के लगभग 25 लाख मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभ से वंचित लाभार्थी महिला और राज्य की लगभग 75 हजार आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका महिला कर्मचारी अब आंदोलन पर होगी जो सरकार के लिए नाकों में दम कर देगा . हेमंत सरकार को झारखंड के जनता की भलाई से कुछ लेना देना नहीं है . इस सरकार में महिलाओं का लगातार अपमान करने का कार्य जारी है.

इसे भी पढे़ं : Google Summer Internship 2025: क्या आप भी बनाना चाहते हैं गूगल का हिस्सा? जानें समर इंटर्नशिप के बारे में


Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur: चेतन आनंद पर चुप क्यों हैं नीतीश? सुधीर पप्पू का सीधा सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर:  सामाजिक चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक चेतन आनंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई…


    Spread the love

    Saraikela: अवैध खनन पर फिर गिरा प्रशासन का डंडा, कार्रवाई में एक वाहन जब्त

    Spread the love

    Spread the loveसरायकेला:  जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए जिला खनन विभाग की टीम ने आज विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *