Jharkhand: जंगल मुठभेड़ में IED ब्लास्ट से दो घायल व एक जवान शहीद – मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा जंगलों में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया. इस हमले में झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हो गए. वहीं, दो अन्य जवान घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रांची के एसएसपी ने दी जानकारी

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, “इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा का एक जवान घायल हुआ है, जिसकी स्थिति सामान्य है. उसका इलाज जारी है. वहीं झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान ने वीरगति पाई है.”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान जी के शहीद होने की दुःखद सूचना मिली है. मरांग बुरु शहीद सुनील जी की आत्मा को शांति मिले. उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले. घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

जारी है नक्सलविरोधी अभियान

पिछले कुछ समय से जिले में लगातार सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कई नक्सली बंकर ध्वस्त किए गए हैं और दर्जनों विस्फोटक बरामद कर निष्क्रिय किए गए. नक्सली कमजोर पड़ते जा रहे हैं लेकिन बौखलाहट में हिंसा का सहारा ले रहे हैं. सुरक्षाबल पूरे मनोबल और समर्पण के साथ अभियान को जारी रखे हुए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : West Bengal Violence: वक्फ संशोधन कानून बना बंगाल में दंगों की वजह, हिंसा में एक ही परिवार के तीन की मौत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time