Deoghar: संक्रांति पर बाबा दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बांग्ला सावन भी शुरू

देवघर :  बांग्ला पंचांग के अनुसार श्रावण गुरुवार (17 जुलाई) से शुरू गया है। देवघर के स्थानीय लोग बांग्ला सावन को ही मानते हैं। संक्रांति तिथि होने के कारण गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शाम में बांग्ला श्रावण पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में अद्भुत व आकर्षक बिल्वपत्र प्रदर्शनी भी लगेगी। बांग्ला श्रावण में भी इस वर्ष 4 सोमवारी पड़ रही है। सभी सोमवारी पर भी बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में बिल्वपत्रों की प्रदर्शनी लगेगी। 17 अगस्त सिंह संक्रांति के मौके पर मनसा पूजा पर बांग्ला श्रावणी मेले का विधिवत समापन हो जाएगा। उसी दिन बाबा मंदिर प्रांगण में बिल्वपत्र प्रदर्शनी का फाइनल भी होगा। बांग्ला श्रावण मानने वालों में संपूर्ण बंगाल के अलावा नेपाल तक के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि शुक्रवार से बाबानगरी में बंगाल से लेकर नेपाल तक के श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। वहीं पूर्णिमा के अनुसार, सावन की शुरूआत 11 जुलाई से हो चुकी है।

अद्भुत संयोग : मनसा पूजा के साथ बाबा मंदिर में दही कादो पर्व

इस वर्ष बांग्ला श्रावणी मेले के समापन पर अद्भुत संयोग बन रहा है। सिंह संक्रांति पर समाप्त होने वाले बांग्ला श्रावण 17 अगस्त को मां मनसा की वार्षिक पूजा होती है। वहीं इस वर्ष बांग्ला श्रावण समापन की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाना है। ऐसे में कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ मंदिर गर्भगृह में परंपरानुसार दही-कादो पर्व भी 17 अगस्त को ही मनाया जाएगा। उधर, पूर्णिमा तिथि के अनुसार गुरुवार को सावन का सातवां दिन है। गुरुवार सुबह में 3 बजे बाबा मंदिर का पट खुला। इसके बाद सबसे पहले स्थानीय तीर्थपुरोहितों ने कांचाजल पूजा की। तब सरकारी पूजा हुई और इसके बाद आम भक्तों का जलार्पण सुबह सवा चार बजे से शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : दिल्ली से संचालित हो रही हेमंत सरकार, वहीं से मिल रहा फरमान : जयराम महतो

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time