Deoghar : दिल्ली से संचालित हो रही हेमंत सरकार, वहीं से मिल रहा फरमान : जयराम महतो

देवघर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम ने कहा कि राज्य सरकार अभी काफी बैकफुट पर चल रही है। इसलिए प्रत्येक दूसरे-तीसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिल्ली दरबार में हाजिरी लग रही है। विगत कुछ हफ्तों से राज्य सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है। जयराम महतो देवघर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी राज्य की सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है। चाहे सत्ता पक्ष का मुख्य दल हो या सहयोगी घटक दल, सभी को अभी दिल्ली दरबार से ही फरमान मिल रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की कार्यशैली और कार्यप्रणाली अभी काफी असमंजस्य की स्थिति में है।

मंईयां सम्मान योजना को चलाने में राज्य सरकार अक्षम

मंईयां सम्मान योजना को लेकर जयराम ने कहा कि कुछ दिन पहले इसकी मैंने आलोचना की थी तो गांव-ग्राम में मेरी नाकारात्मक छवि को प्रस्तुत किया गया था। आज भी इस योजना के बारे में कहेंगे कि मुख्यमंत्री बिल्कुल भी परहेज न करे और इस बार के विधानसभा सत्र में जब उनका संबोधन हो तो राज्य की तमाम माता और बहनों से हाथ जोड़ कर माफी मांग लें कि मंईयां सम्मान योजना को चुनाव एजेंडे के रूप में लाए थे। इसे सुचारू रूप से संचालित करने में हम (राज्य सरकार) अक्षम हैं। राज्य की माताएं-बहनें बहुत ही विशाल हृदय की है, मुख्यमंत्री को वे माफ भी कर देगी। इस योजना को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पूरी तरह से फ्लोयोर है। मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता और देवघर विधानसभा के प्रत्याशी अंग्रेज दास भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : दर्शनियां मोड़ के पास जेएलकेएम के कांवरिया सेवा शिविर का विधायक जयराम ने किया उदघाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time