Deoghar : दर्शनियां मोड़ के पास जेएलकेएम के कांवरिया सेवा शिविर का विधायक जयराम ने किया उदघाटन

श्रावणी मेले की बेहतर व्यवस्था के लिए डीसी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की

देवघर  : कांवरिया पथ दर्शनियां मोड़ के पास डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सेवा शिविर का फीता काट कर उदघाटन किया। मौके पर मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह देवघर विधानसभा के प्रत्याशी अंग्रेज दास मौजूद थे। मौके पर विधायक ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के कामना है कि राज्यवासियों को सुरक्षित रखे। देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़Þा को गिरिडीह से जानता हूं। वे ईमानदारी छवि के अधिकारी हैं और गिरिडीह से देवघर आए हैं। इसलिए उनके कार्य-कलापों को बेहतर तरीके से जानता है। देवघर श्रावणी मेले में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की व्यवस्था निश्यय ही बेहतर है। शिविर संचालक अंग्रेज दास ने बताया कि एक माह तक कांवरियों की नि:शुल्क सेवा की जाएगी। फल, पेयजल, शर्बत, प्राथमिक उपचार और आराम करने की व्यवस्था शिविर में नि:शुल्क उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अमेरिकी पिस्टल और 9 गोली के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time