Bahragora: बहरागोड़ा में दिखा जंगली हाथी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के लुगाहारा स्थित साल जंगल में मंगलवार 25 मार्च को दो जंगली हाथियों के आगमन से आसपास के गांवों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश

वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी के सामने मोबाइल से फोटो न खींचने, जंगल में सूखी लकड़ी और पत्ते बीनने न जाने, और हाथियों को परेशान न करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, जंगली रास्तों का प्रयोग करने से भी ग्रामीणों को बचने के लिए कहा गया है.

गांव में हाथी के आगमन पर विभाग को सूचित करने की सलाह

वन विभाग ने यह भी कहा कि यदि किसी गांव में जंगली हाथी का आगमन होता है, तो तुरंत वन विभाग को सूचित किया जाए, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें. विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके. हालांकि, अभी तक जंगली हाथियों ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं किया है, लेकिन विभाग स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरत रहा है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad: संगठन के विस्तार के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों से की मुलाकात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time