जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर नागरिकों से संवाद किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और सामूहिक समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे.
अधिकांश शिकायतें राशन कार्ड में नाम जोड़ने, भूमि विवाद, सीएनटी/एसपीटी एक्ट उल्लंघन, अतिक्रमण, रास्तों पर अवैध कब्जा, दुकान आवंटन, पेंशन में विलंब, लीज रेंट निर्धारण, नीलामी संबंधी प्रक्रियाएं, पैसा लेकर निबंधन नहीं करने की शिकायतें, नाली निर्माण, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, अवैध पार्किंग, स्वास्थ्य सहायता, रोजगार और शैक्षणिक सहायता से जुड़ी थीं.
उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए और अधिकतम दस दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि शिकायतों की ऑनलाइन एंट्री और ट्रैकिंग अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.
उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता बरती जाए.
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस को जिला प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत संवाद सेतु बताया. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित, पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना. पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा ही जिला प्रशासन की प्राथमिकताएं हैं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम ने रचे सफलता के पांच कीर्तिमान, नीति आयोग से मिला सिल्वर मेड
There is no ads to display, Please add some



















































