Saraikela: बारिश में ढह गया एक और गरीब का आशियाना, प्रशासन बेखबर

सरायकेला:  नीमडीह प्रखंड के लूपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बाना गांव निवासी युद्ध महतो का मिट्टी और खपरैल का घर हालिया भारी बारिश में पूरी तरह ढह गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई.

युद्ध महतो स्थानीय होटल में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बरसात की मार और खेतीबाड़ी की दुश्वारियों के बीच अब उनका परिवार बेघर हो गया है. वह फिलहाल दूसरों के घर में शरण लिए हुए हैं.

हादसे के बाद न तो अंचल या जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद मिली है, और न ही पंचायत प्रतिनिधि या किसी जनप्रतिनिधि ने सुधि ली है. ऐसे में परिवार खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की शुरुआत से ही बाना गांव के कई कच्चे घर खतरे की जद में हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: कपाली में ज़मीन कब्जे की कोशिश, पुलिस नहीं कर रही मदद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time