Saraikela: आद्रा मंडल में स्वच्छता की शपथ, 1 वर्ष में करेंगे 100 घंटे का श्रमदान

सरायकेला:  दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल कार्यालय में आज “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत के अवसर पर एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह अभियान 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे मंडल में चलेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना और इसे एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देना है.

आद्रा मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला ने की. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय कर्तव्य है. उन्होंने आग्रह किया कि सभी रेलकर्मी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

शपथ पत्र के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वच्छ रहेंगे, दूसरों को प्रेरित करेंगे, सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं करेंगे और हर वर्ष कम से कम 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह 2 घंटे स्वेच्छा से श्रमदान करेंगे.

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक के. एन. घोष, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सीमा कुमारी, अन्य शाखा अधिकारी, आरपीएफ कर्मी और मंडल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे.

आद्रा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेल कॉलोनियों और अन्य इकाइयों में भी स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया. साथ ही पूरे मंडल में गहन स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत की गई. इसके अंतर्गत कार्यालय परिसरों, प्लेटफॉर्मों, यार्डों और कॉलोनियों में सफाई की जा रही है.

स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाली. इस फेरी के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनाएं और अपने आसपास साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखें.

 

इसे भी पढ़ें : JRD स्टेडियम में टाटा DAV के छात्रों ने जीते गोल्ड – क्लस्टर स्पोर्ट्स में लहराया परचम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time