Jamshedpur: कपाली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर और खरीदार धराए

जमशेदपुर:  कपाली ओपी पुलिस ने नशे के धंधे पर नकेल कसते हुए ब्राउन शुगर तस्कर और उसके खरीदार को रंगे हाथ पकड़ा है.  तमोलिया बारी कॉलोनी से पकड़े गए दोनों युवकों के पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 5000 रुपये नकद बरामद किए गए.

पुलिस के मुताबिक, इन पुड़ियों की अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये आंकी गई है. दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो युवक पुलिस को देख भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता से पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से नशीली पुड़ियां मिलीं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू आलम उर्फ दानिश (25 वर्ष), निवासी रोड संख्या 17, आजादनगर थाना क्षेत्र और मोनु सिंह (21 वर्ष), निवासी हरी मंदिर, तमोलिया के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बागबेड़ा की गलियों में बढ़ रहा डर का साया, उपायुक्त तक पहुंची गुहार

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time