Jamshedpur: वास्तु विहार में खुला ‘एशियान एंटरप्राइजेज’ का नया कार्यालय, उद्घाटन समारोह में गूंजे मंत्र

जमशेदपुर:  शहीद मनोरंजन, वास्तु विहार में “एशियान एंटरप्राइजेज” के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह गरिमामय और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ. यह केवल एक व्यावसायिक शुरुआत नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित एक नई पहल का प्रतीक बना.

कार्यालय उद्घाटन से पूर्व विधिवत गणेश-लक्ष्मी पूजन और दो दिवसीय रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. पूरे परिसर में श्रद्धा और शांति का वातावरण बना रहा. मंत्रोच्चारण के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हर उपस्थित व्यक्ति को हुआ.

समारोह में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की भागीदारी ने आयोजन को विशिष्ट बना दिया. रंजन सिंह, राखल सोरेन, दीपक रंजीत, सागर पॉल, ललन प्रसाद, बादल डोरा, सुबोध गौड़, मुकेश गौड़, चंदन चौहान, सुनील रजक, पवन सिंह, राजू नेता, सोनू सिंह, पवन ओझा, चंदन सिंह, भवानी सिंह और कुमार आकाश जैसे अनेक गणमान्य उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान एशियान एंटरप्राइजेज के संचालनकर्ता चमन सिंह ने बताया कि कंपनी पिछले 12 वर्षों से न केवल व्यावसायिक रूप से सक्रिय है, बल्कि सामाजिक सेवा को भी अपने कार्य का अभिन्न हिस्सा मानती रही है. लॉकडाउन काल में इस संस्था ने घर-घर राशन वितरण, लंगर सेवा और ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाने जैसे कार्य किए, जो समाज के प्रति उसके समर्पण का प्रमाण हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पप्पू सरदार ने आयोजित किया ‘महा अवतार नरसिंह’ का विशेष शो, मंदिर में तब्दील हुआ मिराज सिनेमा

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time