Deoghar : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल, होगी विशेष पूजा

 

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार को बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूलों को उतारा गया, जिसकी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना होगी। दोनों मंदिरों के पंचशूलों को उतारने के बाद उनका मिलन कराया गया। यह परंपरा काफी प्राचीन है। इस दौरान पंचशूलों को स्पर्श करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मस्तक सटाकर पंचशूलों को नमन किया और बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का आशीर्वाद लिया। बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि मंगलवार को सारे मंदिरों से उतारे गए पंचशूलों की विशेष पूजा-अर्चना होगी।

इसे भी पढ़ें : Road Accident: बागबेडा में हुई दो बाइक के बीच टक्कर, एक घायल

धागा लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी

दोपहर में भंडारी परिवार की अगुवाई में भंडारियों की टोली ने दोनों मंदिरों के पंचशूल को उतारा।पंचशूलों को स्पर्श करने के लिए मौजूद भक्त बाबा बैद्यनाथ का जयकारा लगा रहे थे। बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा और उवके परिजनों ने भी पंचशूलों का नमन कर आशीर्वाद लिया। पंचशूलों को उतारने के बाद बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती के मंदिर के बीच के गठबंधन को खोला गया। गठबंधन का धागा लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह गठबंधन अखंड सुहाग का प्रतीक माना जाता है और साल में सिर्फ शिवरात्रि से एक-दो दिन पहले ही इसे खोला जाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, टीएमएच में चल रहा इलाज

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time