Pm Modi: रमजान का महीना शुरू, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, किया यह पोस्ट

नई दिल्ली: आज से रमजान का महीना शुरू हो गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को रमजान की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही पवित्र रमजान का महीना आरंभ हो रहा है, यह हमारे समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश लाए. यह महीना आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक है, जो हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है.

रमजान का महत्व

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में अत्यधिक महत्व रखता है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है. यह महीने का 9वां महीना होता है और इसके दौरान मुसलमानों का ध्यान पूरी तरह से आत्मिक उन्नति पर केंद्रित होता है.

क्यों है रमजान का महीना विशेष?

इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रमजान का महीना पवित्र कुरान के उतरने की शुरुआत से जुड़ा हुआ है. विशेष रूप से एक रात, जिसे ‘लयलतुल कद्र’ या ‘शब-ए-कद्र’ कहा जाता है, उस रात से कुरान का अवतरण हुआ था. यह रात अत्यधिक महत्व रखती है, क्योंकि इसके बाद लगातार पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.अ.) पर कुरान की आयतें नाजिल होती रही थीं.
रमजान का महीना इबादत और तौबा का महीना होता है. इसे ‘मगफिरत’ यानी माफी का महीना भी कहा जाता है. इस महीने के दौरान मुसलमान अपने पापों के लिए माफी मांगते हैं और अल्लाह के करीब जाने की कोशिश करते हैं. रमजान की शुरुआत और समाप्ति चांद देखकर होती है, और इस महीने के बाद मुसलमान ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाते हैं.रमजान के इस पवित्र महीने की शुरुआत से पहले ही मुसलमान इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं. यह महीना उनके लिए अत्यंत पवित्र और सम्मानजनक होता है, और यह उनके जीवन में शुद्धता, आस्था और ईश्वर की कृपा की ओर एक कदम और बढ़ने का अवसर होता है.

 

इसे भी पढ़ें : PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में कहा – भारत को जानना चाहती है दुनिया

Spread the love

Related Posts

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time